UP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हाइस्कूल एवं इंटरमिडिएट की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 12 मार्च 2025 को समाप्त होगी, उक्त परीक्षा कार्यक्रम 17 दिनों तक चलेगा। बोर्ड परीक्षा के 1 माह (संभावित अप्रैल माह में) के उपरांत परीक्षाफल घोषित किया जाएगा, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

UP Board Result 2025 Live

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली हाइस्कूल एवं इंटरमिडिएट की बोर्ड परीक्षा लगभग 60 लाख छात्रों द्वारा दी जाएगी जो कि किसी भी राज्य के बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ा परीक्षा कार्यक्रम है। यह परीक्षा प्रदेश सभी 75 जिलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट परिषद के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अप्रैल माह में जारी किया जाएगा और रिजल्ट घोषणा के तुरंत बाद सबसे तेज और सबसे सटीक जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

up board result 2025

वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 60 लाख छात्रों द्वारा 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक बोर्ड एग्जाम दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि स्टूडेंट्स मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो कॉपियां पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते है, री-इवैलुएशन के संबंध में जानकारी नीचे दी गई है। 

UP Board Result 2025 Check Now

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना जिला एवं वर्ष चुनना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना अनुक्रमांक/रोल नंबर भरना होगा।
  • अनुक्रमांक भरने के बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए सुरक्षा कोड/कैप्चा कोड ध्यान से भरें।
  • इसके बाद आप view result पर क्लिक करें।
  • अब आपका UP BOARD RESULT 2025 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा और आप इसको प्रिंट कर सकते हैं।

री-इवैलुएशन के लिए कैसे अप्लाई करें?

रिजल्ट घोषित होने बाद यदि छात्र अपने प्राप्त किए मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वह 500 रूपये प्रति विषय का शुल्क देकर अपनी कॉपी दोबारा से जांच करवा सकता है। इसके लिए आपको री-इवैलुएशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और इसको भरकर और जितने भी विषयों का पुनः जांच करवाना चाहते हैं तो उनकी फीस की स्लिप के साथ आपको वह फॉर्म को रीजनल ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी के पास जमा करना होगा। पुनः जांच के लिए रिजल्ट घोषित होने के 30 दिन के अंदर करना अनिवार्य है। 

आपको बता दें कि आप एक या उससे अधिक विषयों की कॉपी की पुनः जांच करवा सकते हैं। आवेदन करते समय आपको प्रति विषय 500 रुपए की फीस रशीद को अटैच करना होगा और उसे री-इवैलुएशन फॉर्म के साथ रीजनल ऑफिस में जमा करना होगा। 

री-इवैलुएशन से सम्बन्धित जरूरी बातें

  • री-इवैलुएशन की प्रक्रिया UP Board Result 2025 के घोषित होने के 30 दिन के अंदर हो जानी चाहिए।
  • कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि पुनः जांच के बाद जो भी अंक में परिवर्तन होगा वह अंतिम होगा और अभ्यर्थी को स्वीकार करना होगा।
  • यदि री-इवैलुएशन के बाद अभ्यर्थी प्राप्तांक में कमी आती है तो वह खुद इसका जिम्मेदार होगा। 
  • यदि आपको लगता है कि आपके प्राप्तांक आपके दिए गए एग्जाम के अपेक्षा भारी कमी लगे तभी आप पुनः जांच के लिए आवेदन करें
  • री-इवैलुएशन की प्रक्रिया में प्रति विषय 500 रूपये न कि सभी विषय के लिए 500 रुपए इसलिए जिन विषयों में आपको कमी लगती हैं तभी आप उनमें पुनः जांच कराए।
  • Re-evaluation का रिजल्ट भी 30 दिनों अंतराल में  ऑनलाइन माध्यम से डिक्लेयर किया जाएगा जिसकी जानकारी इस वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

UP Board Previous Year Result

बोर्ड का नामपरीक्षा का नामपरीक्षा शुरू होने की तारीखपरीक्षा खत्म होने की तारीखरिजल्ट की तारीख़
UP BOARD10th22 Feb 20249 March 202420 April 2024
UP BOARD10th16 Feb 202303 March 202325 April 2023
UP BOARD10th24 March 202211 April 202218 June 2022
UP BOARD10th5 June 202125 June 202131 July 2021
UP BOARD10th18 Feb 20203 March 202027 June 2020

1 thought on “UP Board Result 2025: UPMSP 10th/12th Result Live”

Comments are closed.

Scroll to Top